Csk 3.jpg

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम जब इंडियन प्रीमियर लीग में आपस में भिड़ेंगी, तो उनकी नजरें इस मुकाबले को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने पर टिकी होंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल

Admin

By Admin