वन भवन भोपाल

गणेश पाण्डेय, भोपाल। केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा के 22 अधिकारियों को पदोन्नत कर भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में शामिल करने की अधिसूचना जारी की है। यह चयन वर्ष 2023 और 2024 के रिक्त पदों के लिए किया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों के आईएफएस कैडर में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।

वर्ष 2023 के लिए प्रमुख चयन सूची में माधव सिंह मौर्य, ज्योति मुदिया, हरीश चन्द्र बघेल, संतोष कुमार रनशौरे, शीतल प्रसाद शाक्य, बालक राम सिरसाम, भानु प्रकाश बाथम, रामकृष्ण सोलंकी, रेशम सिंह धुर्वे, सुदर्शन सोनवानी और योहान कटारा शामिल हैं। वहीं, सुरेश कुमार अहिरवार का चयन आपराधिक प्रकरण में क्लीयरेंस के अधीन रखा गया है।

वर्ष 2024 के लिए विद्या भूषण मिश्रा, राजबेंद्र मिश्रा, अनुभा त्रिवेदी, जया पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह और लाल सुधाकर को भारतीय वन सेवा के लिए चयनित किया गया है।

भारतीय वन सेवा में पदोन्नति को अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। इससे न केवल उनके दायित्व और कार्यक्षेत्र का विस्तार होता है, बल्कि नीति निर्माण, वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के दायित्व भी सौंपे जाते हैं। चयनित अधिकारियों को शीघ्र ही उनके नए पदस्थापना आदेश जारी किए जाने की संभावना है।