Bcci.jpg

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों के पंजीकरण की सत्यापन सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त तय की है।

बोर्ड ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ''बीसीसीआई निविदा प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए सत्यापन सेवाओं के प्रावधान सहित सेवाएं प्रदान करने के अधिकार और दायित्व हासिल करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करता है।''

बीसीसीआई ने निविदा के लिए अनुरोध (आरएफपी) जारी किया है जिसमें इससे संबंधित विस्तृत नियम और शर्तें दी गई हैं। बोर्ड ने कहा, ''एक लाख रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस और लागू वस्तु एवं सेवा कर का भुगतान प्राप्त होने पर आरएफपी उपलब्ध कराया जाएगा।'' 

 

Admin

By Admin