2A 23.jpg

मुंबई 
शेयर बाजार में कब रौनक लौटेगी, निवेशकों का ये इंतजार बढ़ता जा रहा है. बीते कारोबारी दिन की तगड़ी उथल-पुथल के बाद मंगलवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर से निराश किया और गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार की शुरुआत की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 350 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी तेज गिरावट लेकर खुला. सबसे ज्यादा गिरावट में आईटी कंपनियों के शेयर नजर आए। 

सेंसेक्स-निफ्टी ने दिया झटका
मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत पर नजर डालें, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,606 की तुलना में फिसलकर 73,484 पर खुला और फिर कुछ ही सेकंड में ये गिरकर 73,210 के लेवल पर आ गया. BSE Sensex के जैसा ही हाल एनएसई के निफ्टी का दिखा. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,753 की तुलना में फिसलकर 22,708 पर खुला और फिर 22,653 तक फिसल गया।  

IT समेत बिखरे ये टॉप शेयर
शेयर बाजार में गिरावट के बीच जिन शेयरों में गिरावट देखने को मिली, उनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Infosys Share (2.70%), HUL Share (2%), TCS Share (1.80%), Asian Paints Share (1.50%), HCL Tech Share (1.40%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में देखें, तो Mphasis Share (1.50%), Alkem Share (1.20%) और Paytm Share (1.10%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे। 

1000 शेयर गिरावट में ओपन 
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई. ओपनिंग परफॉर्मेंस पर नजर जालें, तो शेयर बाजार में लिस्ट लगभग 1244 शेयरों ने हल्की या तेज शुरुआत की. इसके अलावा 1000 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जो अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरावट लेकर रेड जोन में ओपन हुए. इसके अलावा 158 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला यानी इनकी फ्लैट शुरुआत हुई। 

Nifty पर सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वालों में टाटा कंज्यूमर, बीएसई लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैब्स, एनटीपीसी और श्रीराम फाइनेंस शामिल थे, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, एचयूएल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील और ग्रासिम में गिरावट देखने को मिली। 

बता दें कि शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन सोमवार को भारी उथल-पुथल देखने को मिली थी. शुरुआती कारोबार में जहां Sensex-Nifty Crash दिखाई दिए थे, तो वहीं दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार के अंत में दोनों ही इंडेक्स तेज बढ़त लेकर बंद हुए थे। 

Admin

By Admin