गणेश पाण्डेय, भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के 80 अधिकारी और कर्मी असाधारण सेवा के लिए महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए जाएंगे। यह सम्मान प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, समर्पण और उल्लेखनीय सेवाओं की पहचान स्वरूप प्रदान किया जाता है।
पुलिस महानिदेशक द्वारा चयनित अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और डिस्क देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में एआईजी विशेष शाखा विनीता मालवीय, एआईजी विशेष शाखा आभा तिर्की, एएसपी मऊगंज सारिका शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक उज्जैन दिलीप सिंह परिहार, आरआई भोपाल जय सिंह तोमर और सउनि जिला विशेष शाखा भोपाल संतोष कुमार द्विवेदी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

यह पहल न केवल पुलिस कर्मियों की निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को प्रेरणा देती है, बल्कि आने वाले समय में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी आदर्श प्रस्तुत करेगी।
